Saturday, October 18, 2014

   जयपुर जिला कलेक्टर ,,श्री कृष्ण कुणाल जी  से मिलने एक दिन उनके कार्यालय जब गया तो उनके पीए ने बताया कि साहब आज किसी से मिल नहीं रहें हैं।  आज मीटिंग में व्यस्त रहेंगें।  मैंने पीए से अनुरोध किया कि मेरा कार्ड अंदर भेज दें यदि समय मिला तो ,  चाहूंगा।  मेरे अनुरोध पर पीए ने मेरा कार्ड अंदर भेज दिया।  मैं पीए  के कार्यालय में जबाब आने तक इंतजार करने लगा।  कुछ देर बाद कार्यालय का चपरासी मेरे पास एक ग्लास पानी एवं ग्रीन टी कप रखी ट्रे  के साथ हाजिर हुआ तथा निवेदन किया कि आप चाय पानी तब तक लीजिये , साहब जैसे ही मीटिंग से फ्री होंगे , आपको बुला लेंगे।. पूरे  जीवन में किसी अधिकारी दवारा इस तरह आदर भाव मैंने पहली बार देखा , मन ही मन इस भाव को प्रणाम किया।  कुछ देर बाद जैसे ही बैठक समाप्त हुई , अंदर से मिलाने का बुलावा आ  गया।  अंदर प्रवेश करते ही जिला कलेक्टर महोदय ने बड़े ही सहज ढंग से कहा कि बैठक के कारण  आपको प्रतीक्षा करनी पड़ी , इस बिलम्ब के लिए क्षमा चाहता हूँ।  अब आप बताएं कैसे आना हुआ।  इस व्यवहार ने तो मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि  इस देश में इस तरह के भी सरल एवं सहज व्यकितत्व वाले उच्च अधिकारी भी हो सकते है।  मैंने अपना निवेदन उनके पास रखा और उन्होने तत्काल कार्यवाही के आदेश सामने ही पीए को बुलाकर जारी कर दिए।  इस तरह का आचरण एवं कार्यवाही मैने जीवन में पहली बार किस उच्च अधिकारी की देखी।   फिर सोचा यदि इस तरह के अधिकारी मेरे देश को मिल जाय तो यह देश फिर से सोने की चिड़िया का देश हो जाय।  फिर न तो किसी काम के लिए कहीं किसी को भटकना पड़े न परेशान होना पड़े।  दीपावली के पवन पर्व पर इस तरह के व्यवहार वाले समस्त अधिकारियों  के मंगलमय जीवन की कामना के साथ उनके आदर्शमय कार्य प्रणाली की इस उद्देश्य के साथ याद करता हूँ , उसका आलोक देश से तिमिर भगाने में सहायक होगा।  - भरत मिश्र प्राची , पत्रकार , ० 9414541326 

Sunday, September 21, 2014

. जयपुर का विकास होना चाहिए पर जयपुर की प्राचीन धरोहर की रक्षा भी की जानी  चाहिए।  मेट्रो की योजना  जयपुर के बाहर चारो ओर से रिंग रोड के माफिक की जाय तो ज्यादा सुगम , सरल एवं कम खर्च की सुविधा युक्त योजना बन सकती है।  जयपुर के भीतर लो फ्लोर वाली बस की योजना यातायात में ज्यादा सुविधाजनक आज बानी हुई है , इसकी संख्या में वृद्धि की जाने की जरुरत है।  जयपुर के सरकारी कार्यालय , सचिवालय आदि आज  भी भीतर से लो फ्लोर बस से जुड़े नहीं है।  आज भी मुख्य मार्ग पर मिनी बसों का चलन है  जिसमें जनता भेड बकरियों की तरह भरी जाती है।  कोई टिकट नहीं।  जो मर्जी  आयें मांग लें, जहाँ मर्जी आएं रोक लें।  जिसमे ज्यादा देर तक खड़े रहने पर कमर टेढ़ी हो जाये। इस दिशा में जनहित में  सरकार  एवं जनप्रतिनिधि को ध्यान देना चाहियें - भरत मिश्र प्राची।  पत्रकार , जयपुर 


3.

9. साहित्य -मंडल श्री नाथद्वारा के तत्वावधान में १५ सितम्बर २०१४ को  आयोजित हिंदी लाओ देश बचाओ ! समारोह में राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र खेतडी नगर से निरंतर २८ वर्षो से भारतीय जनभाषा की विशिष्ट हिंदी मासिक पत्रिका कंचनलता के संपादक डा. भरत मिश्र प्राची को संपादन में उल्लेखनीय कार्य के लिए संपादक रत्न से सम्मानित किया गया।  - अशोक 
10. राजस्थान राज्य के हुए विधान सभा चुनाव में ४ में से ३ सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज कराकर यह साबित कर दिया कि जनता बढ़ती महंगाई के लिए किसी को भी माफ़ नहीं कर सकती।  अभी हाल  में ही  हुए विधान सभा चुनाव में महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर जिस भाजपा के नेतृत्व में पूरा विश्वास जताया , उसी के प्रति इस दिशा में कोई विशेष बदलाव न पाकर निराश प्रदेश की अवाम ने अविश्वास दर्शा दिया।  इसे प्रदेश की भाजपा सरकार को गंभीरता से लेंना चाहिए - प्राची 
11. हिंदी दिवस पर चल रहे पखवाड़े के दौरान मुख्य ये प्रसंग !
    जहां गुड मॉर्निंग से सूर्योदय होता हो , गुड इवनिंग से सूर्यास्त ! निशा की गोद में सोये -सोये इंसान बुदबुदाता हो , गुड नाईट - गुड नाईट ! किसी के पैर पर पैर पड़ जाय , तो सॉरी , गुस्सा आने पर , नानसेंस , इडियट , गेट आउट आदि की ध्वनि गूंजती हो , कैसे कोई  कह सकता है कि यह यहीं देश है , जहाँ की ९० प्रतिशत जनता हिंदी जानती ,समझती एवं बोलती है। जहां का हिंदी के नाम रोटी कहने वाला हिंदी अधिकारी अपने आप को हिंदी ऑफिसर कहना बेहत्तर समझता है।  अंग्रेजी  आती हो या नहीं पर अंग्रेजी का अख़बार मंगाना , एक फैशन जहां बन गया हो , जहां की संसद में आज भी गुलामी की भाषा अंग्रेजी का वर्चस्व कायम हो , कैसे कोई कह सकता कि यह वहीं देश है , जहां की राष्ट्रभाषा हिंदी है।  
 बहुत सरल सबकी परिभाषा ,दे सकती हिंदी ही भाषा !
जन जीवन  उत्थान की आशा , हिंदी है इस देश की भाषा !!
           - भरत मिश्र प्राची , पत्रकार , जयपुर