- आर्थिक उदारीकरण में
- निहित हें अपराधीकरण
- लोग होंगे बेकार
- बेरोजगार
- मचेगी हाहाकर
- लूट मार
- कर्तव्यो की होगी भरमार
- मांगने पर भी
- न मिलेंगें अधिकार
- निरीह आँखे
- देख पायेगी केवल चुपचाप
- होते अनाचार
- तब
- न हम होंगे
- न होगी हमारी सरकार १
Tuesday, April 2, 2013
udarikaran
Wednesday, March 28, 2012
ham desh ke raja hae
हम देश के राजा हैं
देश की जनता ने
बड़े शौक से हमारे सर ताज रखा है
हम जो चाहेंगे
वहीँ करेंगे ,
न सुनेंगे / न सुनने देंगे ,
लूटना है /तो लूटेंगे ,
बेचना है तो बेचेंगे ,
आप क्या कर लेंगे ,
हम देश के राजा है !
हमारे राज में ,
चोर उच्चके ,
लुच्चे लफंगे ,
पनपेंगे तो पनपेंगे ,
कोई धर पकड़ नहीं होगी ,
ये हमारे वंशज है ,
इन्हीं से देश में भ्रस्टाचार पनपेगा ,
और यह देश जल्दी ही
भ्रस्टाचारी की सूचि में ,
एक नंबर का हो जायेगा !
आप सब धन को लेकर व्यर्थ चिंतित है ,
देश का धन
देश के लोगों के पास है
तो क्या फर्क पडंता है ,
इस घर रहे या उस घर रहे ,
या विदेशी बैंक में रहे !
जाँच पर जाँच लाइए ,
आयोग पर आयोग बैठाइये,
क्या फर्क पड़ता ,
सबके सब अपने ही तो है ,
जो ले दे के रफ्फा दफ्फा कर देंगे !
और यदि बात ,
नहीं बन पाई ,
जेल जाना ही पड़ा
तो शौक से जायेंगे ,
जेल तो हमारा वो घर है ,
जहाँ जाने से
नाक नहीं कटती
नाम और चमक जाता !
इस देश की जनता जानती है ,
हम हीं केवल
देश के धन को सुरक्षित रख सकते है ,
हमसे बढ़िया नेता इस देश को ,
न कभी मिला है ,
न कभी मिलेगा ,
यह बात इस देश की जनता
अच्छी तरह जानती है ,
तभी तो हमारे सर ताज ,
बार बार रख देती है ,
और हम देश के राजा बन जाते है
Subscribe to:
Posts (Atom)